फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने ली अंगड़ाई, हर तरफ बारिश छाई

Thu, 26 Jul 2018 01:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काफी इंतजार के बाद अब बदरा जमकर बरसे। मंगलवार रात से बुधवार शाम तक रिकॉर्ड  92.4 मिमी बारिश हुई। जुलाई माह में पहली बार 24 घंटे में इतनी बारिश हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्रवार बारिश के होने के चलते जहां उमस और गर्मी परेशान कर रही थी, वहीं मौसम वैज्ञानिक भी हैरान थे। लेकिन मंगलवार रात से बुधवार को पूरे दिन हुई रुक-रुक कर हुई बारिश को देख अब लगा है कि जैसे मानसून आ गया है। बुधवार सुबह तो शहर से लेकर देहात तक जमकर बारिश हुई। इससे मौसम भी खुशनुमा हो गया। वहीं दिन के तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे।
मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 98 व न्यूनतम 92 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं जुलाई माह में अब तक 221.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस सीजन में यह पहली अच्छी बारिश हुई है। दो दिन अभी और बारिश हो सकती है। वहीं जुलाई माह में पहली बार 24 घंटे में इतनी बारिश हुई है, जिसने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
विज्ञापन


10 साल में जुलाई में हुई बारिश  
वर्ष       बारिश  

2009     260.1  
2010     360 
2011      264.8  
2012     139.8  
2013     174.6  
2014      175.5  
2015      164.3  
2016      323.1  
2017      156.2  
2018       221.7  

फसलों के लिए लाभ
बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रधान वैज्ञानिक व प्रभारी डॉ. रितेश शर्मा के अनुसार बारिश के होने से धान की फसल को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। मेरठ ही नहीं आसपास के जनपदों में भी बारिश अच्छी हो रही है। यह बारिश गन्ना, चारा, लौकी, ज्वार, तोरी आदि फसलों के लिए काफी लाभप्रद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें