माउंट लिट्रा जी स्कूल में अंतर विद्यालय स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के स्केटिंग रिंग का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के संरक्षक गुलवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि नीरज गुप्ता चेयरमैन माउंट लिट्रा जी स्कूल सहारनपुर, अंकुर गुप्ता मेरठ रोल बाल एसोसिएशन के जरनल सचिव एवं स्कूल डायरेक्टर सुनील रोहटा एवं चेयरमैन अनिल रोहटा ने किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में शहर के लगभग 20 विद्यालयों के 230 छात्रों ने भाग लिया।
दिव्यांशी माउंट लिट्रा स्कूल, सागर शर्मा सेंट थॉमस, दृष्टि बंसल सोफिया गर्ल्स स्कूल, इच्छिता जूली आर्मी पब्लिक स्कूल नित्यम तेवतिया डीपीएस गाजियाबाद, कविश शर्मा माउंट लिट्रा जी स्कूल, अक्षय सिंह डीएमआई, समृधि राना सेंट मेरीज एकादमी, अनमोल करन पब्लिक स्कूल के बच्चे अपनी-अपनी श्रेणी में अव्वल रहे। बच्चों को अतिथियों ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल के चेयरमैन अनिल रोहटा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।