फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलवी ने किया महिला पुलिसकर्मी के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Oct 2019 03:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में महिला थाने की महिला पुलिसकर्मी ने शहर की एक मस्जिद के मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मौलवी की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि पारिवारिक परेशानियों से निजात पाने के लिए वह मस्जिद के मौलवी के संपर्क में आई थी। जादू टोना कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। तीन जुलाई 2018 से अब तक पांच बार दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

पुलिसकर्मी की तहरीर पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडि़ता बिजनौर की रहने वाली है। उसके पति की हादसे में साल 2002 में मौत हो गई। परिवार के साथ वह इन दिनों बागपत में ही रह रही थी। बेटे के हादसे में घायल होने के बाद वह मौलवी के संपर्क में आई थी। सीओ ओमपाल सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें