फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलानाओं ने दिया टीकाकरण में सहयोग का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलानाओं ने दिया टीकाकरण में सहयोग का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम ललियाना में बुधवार को सार्ड पीसीआई एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में बैठक हुई। जिसमें टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। वहीं, मौलानाओं ने टीकाकरण में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
ग्राम ललियाना में उम्मेद के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने कहा कि पांच साल तक के बच्चों में होने वाली गलघोंटू, टिटनेस, काली खांसी, पीलिया, खसरा, निमोनिया आदि बीमारियां जानलेवा हैं। इनसे बच्चों को बचाने के लिए अभिभावक संपूर्ण टीकाकरण कराएं। इनका टीकाकरण ही समुचित बचाव है। उन्होंने बैठक में कहा कि जिस तरह देश से पोलियो को भागने में योगदान दिया है। इसी तरह टीकाकरण प्रोग्राम को सफल बनाएं। वहीं, कोराना संक्रमण से बचाव के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि घरों के आसपास सफाई रखने के लिए भी प्रेरित किया। सार्ड पीसीआई के बीएमसी राहुल त्यागी ने कहा कि टीकाकरण कराकर स्वयं एवं परिजनों को सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने शनिवार को गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण कराने की अपील की। यहां बीसीपीएम शाहआलम, आशा अफ्सा, शकीला, उजमा, आबिदा, गुलशाना शमा, कौशर जहां, शमीम, शबरीन समेत गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

यज्ञ से मनुष्य के अंदर दैवीय गुणों की वृद्धि संभव
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। ग्राम दबथला स्थित वैदिक कन्या गुरुकुल में चल रहे तीन दिवसीय कोरोना मुक्ति एवं विश्व शांति यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का बुधवार को समापन हुआ। इसमें आचार्य पुनीत द्वारा ब्रह्मापद को सुशोभित किया गया। नव प्रविष्ट ब्रह्मचारियों के उपनयन और वेदारंभ संस्कार के साथ-साथ आचार्य प्रमोद कुमार की पुत्री सुमेधा आर्या को कर्ण वेद संस्कार कराया। यज्ञ के ब्रह्मचार्य पुनीत ने बताया कि गुरुकुल शिक्षा से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सत्यवीर त्यागी ने गुरुकुल व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए सभी कन्याओं को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरा तोमर ने यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि यज्ञ करने से मनुष्य के अंदर दैवीय गुणों की वृद्धि होती है। नव प्रविष्ट ब्रह्माचारिणयों के वेदारंभ संस्कार कराते हुए आचार्या सोनियाश आर्या ने गायत्री मंत्र का उपदेश कराते हुए बेटियों को सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष मेजर राजपाल सिंह ने महायज्ञ की परंपरा को पुनजीर्वित करने के साथ कार्यक्रम के भव्य आयोजन पर गुरुकुल परिवार एवं आयोजन समिति के सदस्यों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य प्रमोद कुमार ने किया। सभी आगंतुकों को स्मृति चिह्न व कलैंडर देकर सम्मानित किया। यहां जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मंनिदर पाल सिंह, रवींद्र चौधरी, गुरुकुल के सहयोगी डॉ. आरपी सिंह चौधरी, आनंद प्रकाश त्यागी, पंडित कुलदीप आर्य, देवेंद्र, सुदेशपाल, गोपाल, मदनपाल राठी, आशीष ठाकुर, पवनवीर धुंधल, डॉ. रविकरण आचार्य विजयानंद सरस्वती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें