फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस-डे : मोहम्मद कैफ के 'फेसबुक पोस्ट' पर मौलाना का बड़ा बयान

Thu, 28 Dec 2017 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
देवबंद
विज्ञापन
क्रिसमस-डे पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ द्वारा अपने साथ पत्नी की बेपर्दा फोटो फेसबुक पर अपलोड किए जाने के मामले में अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर क्रिकेट की दुनिया इससे जुड़े लोग मजहबी नहीं होते। जो सच्चा मुसलमान है और अपने मजहब के पाबंद होते हैं वो इस तरह के कार्य करने से बचते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें : राजस्थान में लव जिहाद के नाम पर युवक की हत्या शर्मनाक : देवबंदी उलमा

देवबंद में बुधवार को मौलाना नदीमुलवाजदी ने कहा कि फिल्म और क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों को अपना अलग माहौल होता है। इसलिए इन लोगों को मजहब के नजरिये से देखा जाना गलत है। क्योंकि यह जिस माहौल में रहते हैं उसी के तहत उन्हें कार्य करने पड़ते हैं। लेकिन, जहां तक सच्चा मुसलमान होने की बात है तो वह कभी भी इस प्रकार के कोई कार्य नहीं करेगा जो इस्लाम और शरीयत के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद कैफ पत्नी के साथ फोटो अपलोड कर क्रिसमस-डे की बधाई दे रहे हैं। इस पर जो लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं वे भी अपनी जगह ठीक हैं। लेकिन, फिल्म और क्रिकेट जगत के लोग माहौल के दबाव की वजह से मजबूर होते हैं। जिसके चलते उन्हें इस प्रकार के कार्य करने पड़ते हैं। साथ ही कहा कि इनका माहौल मजहबी नहीं और उनका नजरिया भी अलग होता है। इसलिए इन लोगों को मजहबी नजरिये से देखना गलत है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें