मौलाना मदनी ने कहा कि जमीयत जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे को किसी दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने की याचिका दाखिल करेगी। इस सिलसिले में जमीयत के वकीलों का पैनल एक याचिका तैयार कर चुका है। इसमें प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराने की मांग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए वहां की सरकार से इस तरह के मामलों में न्याय और कानून का पालन करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: आरएसएस प्रमुख और मदनी की मुलाकात पर इमरान मसूद ने उठाए ये सवाल, बसपा सांसद ने दिया करारा जवाब
मदनी ने सवाल उठाया कि अगर तबरेज को भीड़ ने नहीं मारा तो उसकी मौत कैसे हुई। उन्होंने कहा कि झारखंड की पुलिस ऐसा करके आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है। यह केवल झारखंड का मामला नहीं है, बल्कि दूसरे राज्यों में भी पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। पहलू खां के मामले में जो कुछ हुआ वह यह बताता है कि न्याय भी अब नफरत की राजनीति का शिकार हो चुका है और पुलिस प्रशासन के लोग राजनीतिक दबाव में न्याय और संविधान का गला घोंट रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/