फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गणित के सवालों ने किया परेशान, बाकी सवाल रहे आसान

Sun, 28 Dec 2025 08:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सैनिक स्कूल की परीक्षा देने पहुंचे बिजनौर के अक्ष शर्मा।
विज्ञापन
दो सैनिक स्कूलों के कक्षा छह व नौ में प्रवेश के लिए शहर के दो केंद्रों पर हुई परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल लखनऊ और सैनिक स्कूल गोरखपुर में कक्षा छह और नौवीं में प्रवेश के लिए रविवार को परीक्षा हुई। इसके लिए आरजी इंटर कॉलेज और पीएमसी राजकीय इंटर कॉलेज मेरठ को केंद्र बनाया गया। राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा छह की परीक्षा के लिए पंजीकृत 408 में से 397 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कक्षा नौ के लिए पंजीकृत 216 में से 205 उपस्थित रहे। आरजी इंटर कॉलेज में कक्षा छह के लिए पंजीकृत 298 में से 283 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कक्षा नौ के लिए पंजीकृत 248 में से 235 उपस्थित रहे।
यह परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। परीक्षार्थियों के अनुसार परीक्षा में गणित के प्रश्न रहे सबसे कठिन इस परीक्षा में विभिन्न विषयों के 200 प्रश्न पूछे गए। इसमें 50 प्रश्न अंग्रेजी, 50 सामान्य ज्ञान और 100 प्रश्न गणित व सामान्य बुद्धिमत्ता के रहे। परीक्षा देकर निकले बच्चों ने बताया कि परीक्षा में गणित के प्रश्न सबसे कठिन रहे। अन्य विषयों के प्रश्न सामान्य रहे। पेपर में प्रश्न आया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का संस्थापक कौन हैं? विश्व का सबसे बड़ा कमान पुल कौन सी नदी पर है? माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी। इसी तरह से प्रश्न आया कि भारत की सबसे लंबी सिंचाई नहर कौन सी है। किस देश को विश्व का चीनी का कटोरा कहा जाता है। प्रश्न आया कि दोस्ती हाईवे रोड चीन को किस देश के साथ जोड़ती है। विश्व में सबसे बड़े क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का कौन सा स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले परीक्षार्थी
मेरठ के छात्र अव्यम उपाध्याय ने कहा कि उनकी परीक्षा सामान्य रही। गणित के प्रश्न कठिन रहे। सैनिक स्कूल में पढ़कर देश सेवा करना चाहता हूं।
सहारनपुर के छात्र कबीर अरोड़ा ने बताया कि गणित के प्रश्न कठिन रहे। हालांकि उसे परीक्षा उत्तीर्ण करने की उम्मीद है।
करनाल की अंशिका सिंह ने बताया कि वह अपने पिता के साथ परीक्षा देने आई है। उसकी परीक्षा सामान्य रही।
बिजनौर के अक्ष शर्मा ने बताया कि सैनिक स्कूल में प्रवेश लेकर वह देश सेवा करना चाहता है।

सैनिक स्कूल की परीक्षा देने पहुंचे बिजनौर के अक्ष शर्मा।

सैनिक स्कूल की परीक्षा देने पहुंचे बिजनौर के अक्ष शर्मा।

सैनिक स्कूल की परीक्षा देने पहुंचे बिजनौर के अक्ष शर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें