खरखौदा के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में अमर उजाला द्वारा आयोजित नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में हिस्सा ले
खरखौदा। अमर उजाला द्वारा आयोजित नेशनल ओलंपियाड परीक्षा के तहत सोमवार को खरखौदा के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में गणित विषय की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। सोमवार को गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें खरखौदा कस्बा के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित परीक्षा में 53 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। एक घंटे की इस परीक्षा में परीक्षार्थियों ने उत्साह पूर्ण हिस्सा लिया। परीक्षा दे रहे कई छात्र-छात्राओं ने बताया कि ऐसी परीक्षाओं से शैक्षिक स्तर की जानकारी मिलती है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि विद्यालय में प्रथम बार ऐसी परीक्षा आयोजित हुई है। प्रधानाचार्य रोबिन सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।