दौराला-शशि कौशिक, मटौर कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका। गुरूवंदन के लिए हुआ चयन वाली खबर के साथ।
- फोटो : LAWARD
दौराला (मेरठ)। एडूलीर्डस उत्तर प्रदेश एवं बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में 75 जिलों से राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया। शनिवार को इस चयन प्रक्रिया में मटौर स्थित कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका का गुरूवंदन कार्यक्रम के लिए चयन हुआ। शिक्षिका का चयन होने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दी।
दौराला ब्लॉक के शिक्षकों के अध्यक्ष प्रदीप पूनिया ने बताया कि शिक्षक दिवस पर राज्य के 75 जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया। जिसमें मटौर स्थित कंपोजिट विद्यालय की शिक्षिका शशि कौशिक का चयन हुआ। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए एडूलीर्डस व बेसिक शिक्षा विभाग ने उनका चयन किया। उनके चयन होने की जानकारी पर मेरठ के शिक्षक-शिक्षिकाओं में उत्साह का माहौल है। शनिवार को चयन होने के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, सह शिक्षा निदेशक सावेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने जूम एप पर चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं से वार्ता की और उन्हें शिक्षक दिवस पर बधाई दी। इसके बाद उन्हें एडूलीर्डस सम्मान 2019-20 से सम्मानित किया गया।