फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: माता सावित्रीबाई फुले ने दिखाया मानव सेवा का मार्ग; डॉ के पी सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
माता सावित्रीबाई फुले ने दिखाया मानव सेवा का मार्ग; डॉ के पी सैनी
विज्ञापन


मेरठ। डॉ के पी सैनी ने कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले ने महिलाओं को शिक्षा का मार्ग दिखाया और अधिकार दिलाया। जो समाज की सबसे बड़ी सेवा में से एक है। उन्होंने कहा कि माता सावित्री के कार्य से प्रेरित होकर वेदिका सोशल वेलफेयर सोसायटी ने माता सावित्रीबाई फुले के 194 वे जन्म दिवस पर ऑप्टिमस हेल्थ सेंटर बागपत रोड मेरठ पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
शिविर का शुभारंभ माता सावित्रीबाई फुले के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डॉ सैनी ने कहा कि देश की महिलाओं को राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री, सेना व अन्य सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में शीर्ष पदों पर बैठने का अवसर मिला। क्योंकि एक समय हमारे देश में महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार नहीं था। माता सावित्रीबाई फुले ने ही महिलाओं में शिक्षा की ज्योति जलाई। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं की प्रेरणा से जनसेवा करने का अवसर मिला है। चिकित्सा शिविर में मरीजों की हड्डियों में कैल्शियम की जांच , नसों की जांच, रीढ़ की हड्डी के अलाइनमेंट की जांच, मोटापे की जांच (BMI) , पैरो की जांच, पोश्चर की जांच, चलने फिरने में परेशानी के लिए Gait analysis test , ब्लड प्रेशर, Spo2 test, आदि जांचे निःशुल्क उपलब्ध कराई गई ।
विज्ञापन

शिविर में 104 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया । शिविर में आए सभी मरीजों को उपचार में छूट प्रदान की गई । शिविर में आए मरीजों को कमर दर्द से बचाव हेतु जानकारी दी गई ।
शिविर में जोड़ो के दर्द , रीढ़ की हड्डी के दर्द , स्लिप डिस्क की समस्या, सियाटिका का दर्द , नसों के दर्द, सर्वाइकल दर्द , सिर दर्द, चक्कर आना, कंधों में दर्द, एड्डी व पैरो के दर्द
विज्ञापन

, घुटनों के दर्द, मांसपेशियों में दर्द, स्पोर्ट्स इंजरी, न्यूरोमस्क्यूलर दर्द आदि दर्द व अन्य समस्याओं के लिए निःशुल्क परामर्श दिया गया ।
शिविर में मेरठ के वरिष्ठ फिजियो डॉक्टर के पी सैनी , डॉ अंकुर कुमार , डॉ आयुष त्यागी , डॉ ट्विंकल रहलान, डॉ पारुल शुभम , मुस्कान , मानसी , आशीष, नीरज, प्रियंका आदि उपस्थित रहें ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें