फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडा की बोर्ड बैठक में आज लगेगी महायोजना पर मुहर

Tue, 28 Mar 2023 09:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आवास योजना द मेरठ महायोजना की तैयारियों को लेकर मेडा की बैठक आज कमिश्नर की अध्यक्षता में होगी
विज्ञापन
mda mobile app - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की बोर्ड बैठक आज कमिश्नर की अध्यक्ष में होगी। इसमें विशेष तौर पर मेरठ महायोजना-2031 ड्राफ्ट को अमलीजामा पहनाया जाएगा। महायोजना के लिए आईं 611 आपत्तियों पर समिति सुनवाई कर चुकी है और उपाध्यक्ष भी तीन दिन तक स्टाफ के साथ इसके विभिन्न पहलुओं पर मंथन कर चुके हैं। बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लगेगी।
विज्ञापन


महायोजना के लिए 582 आपत्ति और सुझाव आए थे। इस पर मेडा में चार दिन तक लगातार समिति ने सुनवाई की थी। शाासन के निर्देश पर ट्रांजिट ओरिएंटेड डवलपमेंट टीओडी नीति के तहत रैपिड व मेट्रो के कॉरीडोर के तहत विभिन्न पहलुओं पर भी आपत्ति मांगी गईं। इसमें एनएच-58 पर ग्रीन वर्ज कम करने और आवासीय कॉलोनियों के लिए पहुंच मार्ग बनाने समेत 29 आपत्ति व सुझाव आए थे। 22 मार्च को समिति की ओर से इन सभी सुनवाई कर दी गई।

मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि बोर्ड बैठक में महायोजना के लिए आए सुझाव, आपत्ति को स्वीकारने व अस्वीकारने को लेकर समिति आधार बताएगी। बोर्ड बैठक में सुधार के साथ इसे पेश किया जाएगा। बोर्ड से पास हो जाने पर इसे शासन को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति के बाद इसे लागू किया जाएगा। सचिव चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि शाम 4 बजे कमिश्नर सभागार में बोर्ड बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें