मेरठ। निशा के पास खैरनगर में पांच घरों की रजिस्ट्री है, जिनको अपने पास रखकर पैसा बांट रखा है। शाहिद बेग के मकान का भी निशा ने सौंदा कर दिया था, कुछ पैसा भी ले लिया था। वह शाहिद को बेघर करना चाहती थी। गनीमत रही कि शाहिद का मकान पुस्तैनी है। उसकी वह रजिस्ट्री नहीं कर सकी। पुलिस जांच में सामने आया है कि निशा सबकुछ समेटकर सऊद के साथ जाने की तैयारी में थी। शाहिद अब घर में अकेला रहा गया। बच्चों की मौत और उनकी हत्या के आरोप में पत्नी के जेल जाने पर वह टूट गया। निशा भले जेल में रोजा रख रही हो, लेकिन शाहिद ने रोजा नहीं रखा और न इबादत की। वह कहते हैं कि अब किसके लिए करूं।
सऊद की संपत्ति जब्त करने की मांग
खैरनगर के इमरान, नदीम, कामरान सहित कई लोग सोमवार को देहलीगेट थाने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सऊद की संपत्ति जब्त होनी चाहिए। निशा के घर पर नोट के साइज के अखबार मिले थे, जिस में वह तंत्र-मंत्र कर असली नोट बनाने का दावा करती थी। इसको लेकर गंभीरता से जांच होनी चाहिए।