फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पर्ची का नहीं पहुंचा रहा मेसेज, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। गन्ना समितियों द्वारा जारी की जा रही गन्ना पर्चियों के मेसेज किसानों के मोबाइल पर नहीं पहुंच रहे है। जिससे वह पर्चियां की स्थिति नहीं जान पा रहे हैं। किसानों की शिकायत पर अधिकारियों ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन

गन्ना विभाग ने चालू पेराई सत्र से किसानों को जारी पर्चियों की जानकारी एसएमएस से देने का दावा किया था। हालांकि शुरू में विभाग ने किसानों को जारी पर्चियों के मेसेज रोजाना जारी किये जो किसानों के लिए लाभकारी रहे। हालांकि इस सहकारी गन्ना समितियों के माध्यम से गन्ना पर्ची प्रिंट कर किसानों को वितरित की जा रही है। यदि किसी किसान की कोई पर्ची गुम हो गई तो उसने अपने मोबाइल पर आये मेसेज को दिखाकर गन्ना डाल सकता है। इससे डुप्लीकेट पर्ची के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता है। अब किसानों के मोबाइल पर मेसेज पहुंचा धीरे-धीरे बंद होता जा रहा है। जिससे किसानों को समस्या आ रही है। किसानों की माने तो इसके जानकारी गन्ना विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है परंतु वह संज्ञान नहीं ले रहे हैं। किसान चांदवीर सिंह, संसार सिंह, सलीम, बिट्टू, अजित मलिक, विरेंद्र मलिक, सुशील शर्मा आदि का कहना है कि इसकी शिकायत गन्ना समिति मलियाना में सचिव व जिला गन्ना अधिकारी मेरठ से मिलकर की गई है। इस संबंध में सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना के सचिव श्रीपाल सिंह ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से किसानों के मोबाइल पर मेसेज जारी नहीं हो पा रहे थे। उसे दिखवाया जा रहा है जल्द ही किसानों को मेसेज मिलना शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें