दौराला - निर्धन कन्याओं का विवाह कराकर आशीर्वाद देते वीरेंद्र कुमार। स्रोत : स्वयं
- समाजसेवी वीरेंद्र कुमार अब तक कर चुके 126 कन्याओं का कन्यादान
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए ठेकेदार वीरेंद्र कुमार ने रविवार को दो निर्धन कन्याओं का विवाह संपन्न कराया। उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता के साथ मिलकर विधिविधान से कन्यादान किया और बरातियों का स्वागत कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
सरधना निवासी तनु पुत्री राकेश का विवाह गेसूपुर मेरठ निवासी शिवम पुत्र बबलू के साथ संपन्न हुआ। वहीं सैनी नगर खतौली निवासी रूपा पुत्री रुक्मेश का विवाह अलीपुर मुजफ्फरनगर निवासी विपुल कुमार पुत्र धर्मसिंह के साथ धूमधाम से कराया गया। विवाह समारोह में सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी की गईं। समाजसेवी वीरेंद्र कुमार अब तक 126 निर्धन कन्याओं का विवाह कराकर जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत दे चुके हैं। इस नेक कार्य की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की। उन्होंने दोनों कन्याओं को घरेलू सामान भी उपहार में दिया। विवाह समारोह को पंडित गोविंद आचार्य ने संपन्न कराया। इस दौरान लोकेश, प्रमोद, नितिन, निशांत, रजनीश, अंकित, सुरेंद्र, ओमपाल, अतुल, जयानंद आदि मौजूद रहे।