फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रियल एस्टेट कारोबारी की पत्नी से बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता अपनी बेटी को सुबह स्कूल बस तक छोड़ने गई थी, बदमाश सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में सोमवार सुबह स्कूल बस तक बेटी को छोड़ने गई रियल एस्टेट कारोबारी अमित चौधरी की पत्नी सुमन चौधरी से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में सोने की चेन लूट ली। दोनों बदमाश पास के मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पीड़ित के अनुसार चेन करीब 14 ग्राम वजनी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
शास्त्रीनगर, के-ब्लॉक की पीवीएस रोड निवासी अमित चौधरी ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार सुबह लगभग पौने सात बजे उनकी पत्नी बेटी को स्कूल बस तक छोड़ने के लिए गई थी। उनकी बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह बेटी को बस में चढ़ाकर वापस लौट रही थी। घर से चंद कदम की दूरी पर एक बाइक सवार दो बदमाश मुंह ढक कर पहुंचे। बदमाश महिला के गले में पहनी सोने की चेन लूटकर हापुड़ रोड की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। लोगों ने घटना की डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि वारदात की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बदमाशों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें