फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मस्जिद के गुंबद निर्माण पर तनाव

Wed, 16 Mar 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
चिंदौड़ी गांव में निर्माणाधीन गुंबद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिंदौड़ी गांव में मदरसे में नए निर्माण को लेकर मंगलवार को दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। इसे लेकर गांव में तनाव हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों समुदायों के लोगों की संयुक्त बैठक कराकर मामले को सुलझाया।
विज्ञापन
  रोहटा थाने के गांव चिंदौड़ी में समुदाय विशेष के लगभग पांच सौ लोग रहते हैं। यहां लगभग चौदह साल पहले मदरसे का निर्माण कराया था। गांव में कोई मस्जिद नहीं है। अब समुदाय विशेष के लोगों ने मदरसे में एक कमरे का निर्माण कराकर उस पर गुंबद बनाकर चांद-तारे का निशान लगा दिया। इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने ऐतराज जताया।   सोमवार को मुनादी के बाद मंगलवार को कुछ लोगों ने निर्माण को गिराने का एलान कर दिया। मंगलवार दोपहर लोग एकत्र होकर निर्माण तोड़ने के लिए मदरसे की ओर चले। इससे दूसरे समुदाय में रोष फैल गया। वह भी मौके पर जमा हो गए। इस पर तनाव हो गया। सूचना पर सीओ सरधना, तहसीलदार सदर और एसओ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाकर शांति बनाए रखने की अपील की। दोनों समुदायों के लोगों ने अधिकारियों के साथ स्कूल में बैठक की। तय हुआ कि नया निर्माण ज्यों का त्यों रहेगा। धार्मिक स्थल पर निर्माण नहीं होगा। सीओ ब्रजेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में फैसला हो गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें