पुलवामा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए गांव बसा टिकरी निवासी शहीद अजय कुमार के परिवार ने पाकिस्तान पर हमले को लेकर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हमला शहीदों को असली श्रद्धांजलि है।
शहीद अजय कुमार के परिवार ने सुबह टीवी पर पाकिस्तान पर हमले की खबर देखी तो उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ की। शहीद अजय कुमार की पत्नी प्रियंका ने कहा कि मेरे पति तो वापस नहीं आ सकते, लेकिन भारतीय सेना ने जो किया उससे देश का सिर ऊंचा हो गया है।