फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल गई होलिका सुरक्षित रहे भक्त प्रह्लाद

Thu, 24 Mar 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
मेरठ के मुल्ताननगर में होलिका दहन करते क्रिकेटर प्रवीण कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अधर्म की प्रतीक होलिका जल गयी। सत्य और भक्ति के प्रतीक भक्त प्रह्लाद सुरक्षित रहे।  शहर में कई स्थानों पर होलिका दहन हुआ। इस दौरान प्रसाद भी वितरण किया गया। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। युवाओं ने डीजे लगाकर होली के गीतों पर नृत्य किया। 
विज्ञापन


 शहर में जगह-जगह होलिका दहन स्थल की सजावट की गई। रंगीन लाइटें लगाकर होलिका दहन स्थल को आकर्षक बनाया गया। झालर और रंगोली भी बनाई गई। घर में पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने होलिका दहन स्थल पर जाकर पूजन किया। छीपी टैंक शिव चौक पर पंडित चिरंजी लाल सोडियाल ने पूजन किया। योगेश त्यागी, मनोज अग्रवाल, सतीश गर्ग, मनीष सक्सेना, आलोक कुमार मौजूद रहे। ब्रह्मपुरी स्थित बड़ा शिव मंदिर में पंडित अवधेश शर्मा ने पूजन किया।

राकेश गौड़, मांगेराम गुप्ता, रवि, पवन वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, मंगल सैन, रामपाल शर्मा, दयाशंकर शर्मा मौजूद रहे। ब्रह्मपुरी काली का मंदिर के पास हुए होलिका दहन में हरिकिशन गुप्ता, अजय मांगलिक, मनोज गोयल, भारत ज्ञान मौजूद रहे। वहीं माधवपुरम होली चौक दहन के दौरान सौरभ गर्ग, दिनेश गौड़, तरुण गोयल, अनिल गुर्जर, अनुराग कौशिक रहे। होली मोहल्ला में राज किशोर रस्तौगी, संजय शर्मा, यश, विशाल रस्तौगी, पंडित अनिल भट्ट, प्रवीण जैन रहे।
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी भगवत की चक्की स्थल पर पंडित कमल दत्त शर्मा ने पूजन किया। धर्मेंद्र मणि, देवेंद्र मणि, सुरेश सिंघल, राजकुमार शर्मा, पवन कुमार रहे। शास्त्री नगर मयूर विहार में पंडित अनिल नौटियाल ने दहन पूजन किया। त्रिभुवन गोयल, विपिन गुप्ता, महेश गोयल, आनंद मौजूद रहे।

सदर कुट्टी चौराहा पर राजेश यादव, राजीव कौशिक, रूपक अग्रवाल, रविंद्र गर्ग मौजूद रहे। सदर ढोलकी मोहल्ला में पंडित जी मिठाई वालों के पास मनमोहन शर्मा, सुनील सिद्धार्थ, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सदर दाल मंडी होलिका चौक पर पंडित नंद किशोर शर्मा ने दहन पूजन किया। अशोक बंसल, सुधीर रस्तौगी, रोहित बंसल, सभासद अनिल जैन, अंकित गुप्ता, पवन बंसल, कमल कुमार गोयल मौजूद रहे।

 बागपत गेट प्राचीन भोला शंकर मंदिर के पास दो स्थानों पर होलिका दहन किया गया। अभिषेक अग्रवाल, सतीश राजपूत, मनीष, राजपाल लोधी, दीपक राजपूत, अमित गुप्ता, नवीन गोयल, दीपक गोयल, संजय सिंह, अर्पित कंसल, शिवम कंसल, सुरेश चंद्र शर्मा मौजूद रहे। इधर गोल मंदिर जयदेवी नगर में पंडित राम नारायण ने पूजन किया। राजीव गौड़, मनोज कौशिक, शिव शंकर कौशिक, अशोक रस्तौगी, सुरेंद्र शर्मा, देव अरोड़ा मौजूद रहे।

प्रह्लाद नगर में 11 स्थानों पर हुआ दहन 
प्रह्लाद नगर रामलीला ग्राउंड, तारा चंद्र चौक, मदन हलवाई चौक, गीता भवन, हरमिलाप मंदिर के पास एवं अन्य स्थानों पर युवाओं और बच्चों ने होलिका दहन किया। महापौर हरिकांत अहलुवालिया, विधायक रविंद्र भड़ाना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कमल दत्त शर्मा, प्रह्लाद, जितेंद्र पाहवा, प्रमोद बाटला, विनेश पुरी, रवि मनचंदा सहित युवा मित्र मंडल के सभी सदस्य मौजूद रहे।
 
गंगानगर और कंकरखेड़ा में हुआ होलिका दहन
गंगानगर में विभिन्न स्थानों पर विधि विधान से पूजन के बाद होलिका दहन किया गया। इस दौरान पद्म सैन मित्तल, रणपाल सिंह, राजू, विनय मित्तल, आशीष, रविंद्र गुप्ता आदि रहे। कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी में डिवाइडर रोड और कांपलेक्स के पास स्थानीय व्यापारियों ने होलिका दहन किया। चौक बाजार में होलिका दहन पूजन पंडित संजय त्रिपाठी और उद्घाटन कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। दहन में कृष्ण कुमार गुप्ता, दिनेश गर्ग, पद्म मित्तल, अनिल गुप्ता, ग्रीश साहनी मौजूद रहे। 

क्रिकेटर पीके ने जलाई होली
मेरठ। क्रिकेटर प्रवीण कुमार और उनकी पत्नी सपना ने विधि विधान के साथ पूजन करके मुलतान नगर शिवमंदिर परिसर में होली का दहन किया। इस अवसर पर लोगों ने जयकारे लगाए। प्रभु भक्ति का बखान भी किया गया। इस दौरान विनोद चौधरी, मंजू चौधरी, विजय कुमार, श्रीकृष्ण, संतराम, रविन्द्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, प्रमोद, शरद चौधरी, पं. रज्जू शर्मा, सकत सिंह, अदिति, हिमानी, नीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें