फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फिलहाल थाने पर नहीं दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के गांव एदलपुर खेड़ा में बुधवार देर रात 30 वर्षीय आरती का शव घर में छत के कुंडे पर कपड़े से लटका हुआ मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

फलावदा थाना क्षेत्र के गांव बिसौला निवासी आरती की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व एदलपुर खेड़ा गांव निवासी राजकुमार उर्फ मुकेश से हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटी और एक बेटा पैदा हुआ। कुछ दिन बाद आरती ने अपनी बहन नीतू की शादी अपने देवर मिंटू से करा दी थी। राजकुमार व उसका भाई मिंटू मजदूरी का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि राजकुमार बुधवार की शाम को ही घर लौटा था। किसी बात को लेकर दंपती में विवाद हो गया। पति घर के आंगन में सो गया और महिला अपने घर में बच्चों के साथ सो गई। कुछ देर बाद युवक ने देखा तो विवाहिता का शव घर के अंदर लगे छत के कुंडे से लटका हुआ था। पीड़ित का शोर सुनकर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता की बहन ने अपने परिजनों को कॉल कर मामले की जानकारी दी। मृतका के परिजन रात में ही गांव पहुंचे और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर फिलहाल मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें