फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

Fri, 22 Aug 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
नूरपुर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी में महिला के आत्महत्या करने पर गमजदा परिजन। संवाद
विज्ञापन
नूरपुर। कस्बे के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

कस्बा नहटौर के मोहल्ला जोशियान निवासी उमेश जोशी ने अपनी बेटी कनक (22) की शादी गत 23 नवम्बर को कस्बे के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी संजीव उर्फ चिंटू के साथ की थी। बृहस्पतिवार की दोपहर जोशियान धर्मशाला में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का उत्सव व भंडारा चल रहा था। इस दौरान परिवार की एक महिला ने कनक को पंखे से लटका हुआ देखकर शोर मचा दिया।
सूचना पर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। आनन फानन में परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर कनक के परिजन भी माैके पर आ गए। जिन्होंने दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता उमेश जोशी ने पति संजीव जोशी उर्फ चिंटू व सास कौशल के विरुद्ध दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

नूरपुर के मोहल्ला ब्रह्मपुरी में महिला के आत्महत्या करने पर गमजदा परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें