फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज न लाने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। एसएसपी के आदेश पर गांव नंगला कबूलपुर निवासी दीपिका पुत्री सोमवीर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि दहेज की मांग के लिए ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 29 जून 2020 को उसकी शादी सुमित निवासी नूरनगर सिहानी थाना नंदग्राम गाजियाबाद के साथ हुई थी। परिजनों ने काफी दान दहेज, सोने-चांदी के आभूषण, बाइक आदि सामान देकर शादी की थी। 20 लाख रुपये से अधिक शादी में खर्च किए थे। दीपिका ने बताया कि ससुराल में उसे छोटी-छोटी बातों को लेकर पति सुमित, सास कमलेश, ससुर रामोतार, ननद नेहा और अधिक दहेज लाने के लिए उसके साथ मारपीट करते थे। पति एमसीडी दिल्ली में नौकरी करता है। वह गर्भवती थी तो 17 अप्रैल 2025 को उसे पीटा गया जिससे गर्भपात हो गया। 16 मई 2025 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। धमकी दी कि यहां रहना है तो कार व नकदी लेकर आना है। यदि नहीं लाई तो घर में नहीं घुसने देंगे। जान से मारने का भी प्रयास किया गया। सीओ किठौर प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें