सरूरपुर। किशोरी का अपहरण का आरोपी ईस्माइल। पुलिस
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग का अपहरण करने वाले ईस्माइल निवासी गांव भनवाड़ा थाना रतनपुरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर परिजनों को साैंप दिया है। 2 जनवरी को आरोपी अपनी नाबालिग साली का अपहरण ले गया था। किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से ही पुलिस टीम आरोपी का तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को आरोपी की लोकेशन के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया।