फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मायके में रह रही विवाहिता लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। छह महीन से पारिवारिक विवाद के चलते मायके में रह रही विवाहिता 15 फरवरी को लापता हो गई। काफी ढूंढने के बाद भी विवाहिता का कोई सुराग नहीं लगा। भाई ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना दौराला क्षेत्र के गांव पबरसा निवासी प्रवेश ने थाने पर तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन गुलशन उर्फ करुणा पिछ्ले छह महीने से यहां मायके में रह रही थी। उसका ससुराल वालों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले 15 फरवरी को वह घर से कहीं चली गई। आस पास व रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि विवाहिता की तलाश में पुलिस जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें