फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, घर के बाहर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार को एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के अलावा गंभीर आरोप लगाए है। विवाहिता अपनी आठ महीने की बेटी को लेकर ससुराल पहुंची। गेट नहीं खुलने पर वह घर के बाहर धरने पर बैठ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विवाहिता ने घर के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने विवाहिता को किसी तरह शांत किया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई।
बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी मोनू ने बुधवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनकी बहन की शादी 18 फरवरी 2025 को नंगलाबट्टू निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष ने 30 लाख रुपये की मांग की, जिसे परिवार ने पूरा कर दिया। इसके बावजूद पति व ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता रहा। प्रसव से पूर्व पति ने विवाहिता को मायके भेज दिया था। दिसंबर 2025 को उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद ससुराल पक्ष का रवैया और खराब हो गया। आरोप है कि पति व ससुराल पक्ष से कोई भी उसे व उसकी बेटी लेने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को विवाहिता बेटी को लेकर ससुराल पहुंच गई। पीड़िता को देखते ही ससुराल वालों ने दरवाजा बंद कर लिया। काफी प्रयास के बावजूद दरवाजा नहीं खोला गया। हंगामा बढ़ने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। लेकिन पीड़िता को घर के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस सभी को थाने ले गई। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें