फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला, जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता की तहरीर पर पति समेत 15 पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति, सास-ससुर, जेठ और ननद समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरधना रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उसकी शादी 9 मार्च 2026 को पल्लवपुरम की रुड़की रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उससे 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया था। कई दिनों तक भूखा रखकर अमानवीय व्यवहार किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शादी के आठ दिन बाद जेठ ने घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसे धमका कर चुप करा दिया था। 20 मार्च की रात ससुराल पक्ष ने प्लॉट खरीदने के लिए 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया था। आरोप है कि 18 मार्च को उसे दूध में जहर मिलाकर पिला दिया गया था। विवाहिता को घर से निकाला दिया था। बीते 5 मई को ससुराल पक्ष लोगों ने उसके मायके में घुसकर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें