फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव फहीमपुर खुर्द में विवाहिता शिक्षिका विशाखा (27) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगोंं के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया हैं। पति दीपक तथा ससुर जसबीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



सरधना थाना क्षेत्र के गांव रार्धना निवासी ओमपाल की पुत्री की शादी चार वर्ष पूर्व खतौली क्षेत्र के गांव फहीमपुर खुर्द निवासी जसबीर के पुत्र दीपक के साथ हुई थी। विशाखा एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका थी। उसका पति दीपक मेरठ के गांव नंगली में कोचिंग सेंटर चलाता है। बुधवार शाम ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को गंभीर अवस्था में मेरठ के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी पुत्री को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मृतका की मां मीरा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें