फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति के उपहार नहीं देने पर विवाहिता ने हाथ की नस काटी

Thu, 02 Nov 2023 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गौतमनगर में करवाचौथ पर पति के उपहार नहीं देने पर महिला ने हाथ की नस काट ली। पुलिस के अनुसार गौतम नगर निवासी सनी की शादी मुल्ताननगर क्षेत्र में चार वर्ष पूर्व संपन्न हुई थी। शनि के पिता को गंभीर बीमारी है वह दो दिन से अपने पिता के साथ दिल्ली एम्स में जाकर उनका इलाज करा रहा था। सनी जैसे ही दोपहर में घर पर आया तो पत्नी ने उपहार के लिए झगड़ना शुरू कर दिया। पति के उपहार नहीं देने पर महिला ने हाथ की नस काट ली और मायके पक्ष को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पहुंची विवाहिता की मां ने अपनी बेटी के साथ मिलकर थाना ब्रह्मपुरी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला अपने परिजनों के साथ मायके चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें