फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : करवा चौथ पर पति ने उपहार नही दिया तो महिला ने काट ली हाथ की नस, फिर पहुंच गई थाने

Thu, 02 Nov 2023 01:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सनी के पिता को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है। वह दो दिन से अपने पिता के साथ दिल्ली एम्स में जाकर इलाज करा रहा था। सनी जैसे ही दोपहर में घर पर आया तो पत्नी ने उपहार के लिए झगड़ना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गौतम नगर में करवा चौथ पर पति के उपहार न देने पर महिला ने हाथ की नस काट ली। पुलिस के मुताबिक गौतम नगर निवासी सनी की शादी मुल्तान नगर टीपी नगर थाना क्षेत्र में चार वर्ष पूर्व हुई थी। 

विज्ञापन


सनी के पिता को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है। वह दो दिन से अपने पिता के साथ दिल्ली एम्स में जाकर इलाज करा रहा था। सनी जैसे ही दोपहर में घर पर आया तो पत्नी ने उपहार के लिए झगड़ना शुरू कर दिया। 

पति ने उपहार नहीं दिया  तो महिला ने हाथ की नस काट ली। नस काट कर उस महिला ने अपनी मां को फोन कर दिया। फोन करने के बाद लड़की की मां ने अपनी बेटी के साथ मिलकर थाना ब्रह्मपुरी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला अपने परिजनों के साथ मायके चली गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें