फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज में कार नहीं लाने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला किला खेवान निवासी विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। मोहल्ला किला खेवान निवासी विवाहिता दीपा पुत्री फेरु ने शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी दो साल पहले सहारनपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज मेें कार की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी उसे प्रताड़ित करने लगे। बताया कि बीते 8 सितंबर को आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके से कार न लाने पर घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से भी की, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें