फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को गुड और बैड टच का मतलब समझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कैलाश सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कंम्पेशन द्वारा प्राथमिक विद्यालय नानू में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने बालिकाओं को सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए उच्च शिक्षित बनने की अपील की। बालिकाओं को महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112, 181, 1098, 1090 के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही गुड और बैड टच का मतलब समझाया।
संगठन के परियोजना अधिकारी शेरखान ने बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सब पढ़ें-सब बढ़ें, शारदा अभियान, मीना मंच आदि के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं जागरूकता दिखाएं। कोई भी बात हो तो इसकी जानकारी अपने परिजनों को जरूर दें। जरूरत पड़ने पर पुलिस से सहायता लें। उपनिरीक्षक अंजो देवी व एकता यादव ने कहा कि यदि जागरूक रहेंगी तो निश्चित ही अपराधों पर अंकुश लग सकेगा।
हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी दी। आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों की सहायता लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें