फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बच्चों समेत बाजार में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। सलावा गांव निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पांच सितंबर को ससुराल वालों ने विवाहिता और उसके दो बच्चों को घर से निकालकर सलावा के बाजार में छोड़ दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर दी है।
सलावा निवासी शीशपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 10 वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के मेघाखेड़ी गांव निवासी अशोक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अशोक, देवर राहुल, ससुर प्रिमल उर्फ पीरू और सास कुसुम दहेज में कम सामान लाने का ताना देकर प्रियंका का उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में अपाचे बाइक और एक लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर प्रियंका के साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। तहरीर के अनुसार, पांच सितंबर को दोपहर ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रियंका के साथ मारपीट की और उसे दोनों बच्चों समेत घर से निकालकर सलावा के बाजार में छोड़ दिया। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी होने के बाद ही घर में प्रवेश देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें