फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का वादा करना पड़ा भारी, प्रेमिका ने सगाई में किया जमकर हंगामा

Thu, 22 Feb 2018 09:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एक युवक को प्रेमिका से शादी का वादा करना भारी पड़ गया। प्रेमिका ने सगाई में पहुंचकर खूब हंगामा किया। इस दौरान सगाई करने आए लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन


यूपी के बिजनौर में महिला से शादी करने का वादा करने वाले प्रेमी को परिजनों की सलाह पर अन्य जगह शादी करने की राय महंगी पड़ी। प्रेमिका ने युवक के लग्न के दौरान उसके घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मामला पुलिस तक पहुंच गया।
 
नजीबाबाद में भागूवाला क्षेत्र के एक गांव के युवक का पड़ोसी गांव की एक महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के परिजनों ने पांच साल पहले उसकी मर्जी के खिलाफ विवाह करा दिया था। इसके बाद भी प्रेम प्रसंग जारी रहा। जिसके चलते एक बच्चे की मां बनने के बाद भी अपने पति से लगभग तीन वर्ष पहले अलग हो गई। इसके बाद युवक के परिजनों ने युवक पर अन्य जगह शादी का दबाव बनाया। परिवार ने युवक का विवाह तय कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को युवक का लग्न लेकर ससुराल पक्ष के लोग गांव कामगारपुर पहुंचे ही थे कि थोड़ी देर बाद एक बच्चे की मां (कथित प्रेमिका) ने युवक के घर पहुंचकर उसका जीवन बर्बाद करने की बात कहते हुए हंगामा कर दिया। लग्न लेकर आए लोग हतप्रभ रह गए। हंगामे की सूचना पर मंडावली पुलिस मौके पर पहुंची। कथित प्रेमिका का आरोप था कि युवक हरिद्वार में रह रहा था, वहीं पर वह भी उसके साथ रह रही थी। वह उसको धोखा देकर विवाह रचा रहा है। मंडावली पुलिस युवक और कथित प्रेमिका को थाने ले गई। लग्न लेकर आए लोग दोनों पक्षों में फैसला होने के इंतजार में युवक के घर डेरा डाले थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें