फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता से बलात्कार, बनाई वीडियो, CO को आपबीती सुनाते रो पड़ी महिला

Mon, 30 Oct 2017 10:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
विवाहिता के साथ रेप
विज्ञापन
मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ननदोई और देवर पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाने में सुनवाई नहीं होने पर शनिवार को पीड़िता सीओ कोतवाली के ऑफिस पहुंची और आपबीती सुनाते हुए रो पड़ी।
विज्ञापन


पढ़ें : प्यार से ले गया होटल, पहले पिलाई बीयर... फिर किया बलात्कार

क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी तीन साल पहले हुई थी। महिला का आरोप है कि छह माह पहले उसका पति पंजाब में नौकरी करने की बात कहकर चला गया। उसके बाद ससुरालियों ने उसके पति का कोई अता पता नहीं बताया। पीड़िता का आरोप है कि उसके ननदोई ने आठ सितंबर को उसे अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने वीडियो क्लीपिंग भी बना ली। बाद में आरोपी मोबाइल में अश्लील वीडियो क्लीपिंग दिखाकर उसकी आबरू लूटता रहा। महिला का आरोप है कि 20 अक्तूबर को उसके ननदोई और देवर ने उसे बंधक बना लिया और दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो क्लीपिंग को इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। इससे त्रस्त होकर बृहस्पतिवार को पीड़िता ने थाने में भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने मामला ससुरालियों से जुड़ा बताकर टरका दिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि महिला की तहरीर पर जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। उधर, पीड़िता ने सीओ से कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। महिला ने बताया कि उसके पति को घर वाले विदेश भेज दिए हैं, लेकिन उसका पता नहीं बता रहे हैं। महिला ने देवर और ननदोई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें