फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज को लेकर विवाहिता को फांसी लगाकर मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। सालेहनगर गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जाकिर कॉलोनी मेरठ निवासी गुलफाम ने चार साल पहले अपनी पुत्री अनम का निकाह गांव सालेहनगर निवासी फुरकान से किया था। अनम के दो साल का एक पुत्र भी है। बृहस्पतिवार को गुलफाम को सूचना मिली कि सुसराल में अनम की मौत हो गई है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना जानी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गुलफाम ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग निकाह के बाद से ही अनम को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार मारपीट भी कर चुके थे। गुलफाम ने फुरकान, सास मुनिजा, ससुर लीलू, जेठ नईमुदीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानी थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह के अनुसार मृतका के गले पर निशान मिलर हैं। सुसराल वालों का कहना कि उसने फांसी लगाई है। जबकि मायके पक्ष उसकी हत्या का आरोप लगा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें