शहर में सुंदर व शिक्षित लड़की से शादी कराने का धंधे का जाल फैला हुआ है। देहरादून, दिल्ली, राजस्थान के युवक सबसे ज्यादा टारगेट पर होते हैं। ऑनलाइन ठगी में शिक्षित और नौकरी पेशा वाले युवक भी फंसते हैं। साइबर एक्सपर्ट ऐसे मैरिज फर्जी ब्यूरो में दूरदराज के युवक आसानी से फंसते हैं। बरामद 350 फार्मों में देहरादून, दिल्ली और राजस्थान के युवकों की संख्या सबसे ज्यादा निकली।
ये बोले ठगी के शिकार
पुलिस ने ऐसे फार्मों पर लिखे मोबाइल नंबरों पर बात की। जिसमें पीड़ित युवकों ने बताया कि आवेदन के नाम पर 61 सौ रुपये दे चुके हैं। सगाई हो गई, शादी की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई। कई बार फोन किया तो टालमटोल कर देते हैं। फार्म में मनचाही युवती का कॉलम भी है, जिसकी फीस दोगुनी बताते हैं।
ज्यादा आवेदन होते ही फुर्र
ज्यादा आवेदन होने पर ये ठग दफ्तर बंद कर फुर्र हो जाते हैं। भंडाफोड़ होने से पहले ही कहीं दूसरे शहर या राज्य में दूसरे नाम से मैरिज ब्यूरो खोल लेते हैं। साइबर सेल ने पिछले माह बच्चा पार्क स्थित स्टार प्लाजा में फर्जी शादी कराने का ऑफिस पकड़ा था। उसके पहले भी कई ऑफिसों का भंडाफोड़ हो चुका है।
महिलाओं से कराते बातचीत
पुलिस ने बताया कि ऑफिस में बैठी महिलाओं से युवकों की बातचीत फोन पर कराते थे। यही महिला युवक को अपने जाल में फंसा लेती है। बातचीत का सिलसिला और फिर मुलाकात भी ऑफिस में होती थी। शादी से पहले ऑफिस दूसरी जगह शिफ्ट हो जाता था।
ऐसे फंसाते थे युवक को
नामी मैरिज ब्यूरो या समाचार पत्रों से शादी का आवेदन करने वालों की डिटेल चुराते थे। उसके बाद ऑफिस से उसी नंबर पर कॉल कर युवक से संपर्क करते थे। ऑफिस में बैठी महिला युवक को ऑनलाइन फोटो और सारी डिटेल भेजकर बातचीत करने लगती थी। उसके बाद युवक से आवेदन फार्म भरने की बात कहकर 61 सौ रुपये लिए जाते थे। सैकड़ों लोगों से ठगी के बाद ऑफिस बंद कर देते थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/