शनिवार शाम बजरंग दल के नेता अंकुर गोयल समर्थकों के साथ पहुंचे और सलमान की मदद करने वाले दोस्त की पिटाई कर दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी दोस्त ने बताया कि सलमान उसके यहां आता था। वह नहीं जानता कि किस युवती को ले गया। देर शाम नौचंदी पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
48 घंटे की चेतावनी
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नौचंदी पुलिस को चेतावनी दी कि यदि दो दिन में युवती बरामद नहीं हुई तो थाने में धरना दिया जाएगा। बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर के अनुसार नौचंदी पुलिस की भूमिका ठीक नहीं है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। सोमवार को एसएसपी ऑफिस घेरा जाएगा।
मामला संज्ञान में आया है कि दोनों ने बालिग बताते हुए शादी कर ली है। इस मामले में युवती के परिजन थाने में तहरीर देते हैं तो पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
- रणविजय सिंह, एसपी सिटी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/