मेरठ। शहर के बाजार अभी पूरी तरह खुल भी नहीं पाए हैं कि कोरोना मरीज मिलने के बाद बंद होना शुरू हो गए हैं। जिला प्रशासन, व्यापार संघ, सामाजिक संगठनों की ओर से लोगों को जागरूक करने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को शहर में रिकार्ड कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर हापुड़ क्षेत्र के कुछ बाजारों को बंद रखने के आदेश दिए।
अपर नगर मजिस्ट्रेट सिविल लाइंस कार्यालय के आदेशानुसार, अब हापुड़ अड्डा एल ब्लॉक पुलिस चौकी तक बायीं पटरी बुधवार, शुक्रवार और रविवार को खुलेगी। हालांकि इसमें अंसारपुर क्षेत्र की दुकानों को नहीं खोला जाएगा। दाई पटरी अभी बंद रखी जाएगी। अंसारपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सभी दुकानें हॉट स्पॉट रहने तक बंद रहेंगी। जिला प्रशासन ने पल्लवपुरम और मोदीपुरम के बाजारों को खोलने के लिए नई व्यवस्था बनाने हुए दिन निश्चित किए हैं।
मोदीपुरम-पल्लवपुरम में ये रहेगी व्यवस्था
बाजार का नाम खुलने की दिशा दिन
पल्लवपुरम फेस-1 दोनों साइड प्रतिदिन
पल्लवपुरम फेस-2 दोनों साइड प्रतिदिन
चौहान मार्केट आगे की दुकान: सोमवार बुधवार, शुक्रवार
पीछे की दुकान: मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार
पल्लव मार्केट आगे की दुकान: सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
पीछे की दुकान: मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार