फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पंच महोत्सव के आगाज से बढ़ी बाजारों में रौनक, उमड़ रही भीड़

Thu, 09 Nov 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
- दीपावली से पहले खरीदारी करने वालों के लिए सजी दुकानें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पंच महोत्सव का आगाज हो चला है, ऐसे में बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। दुकानों को सुंदर और मनमोहक तरीके सजाया गया है। खरीदारी करने वालों की भीड़ भी उमड़ने लगी है। शाम ढलते ही आकर्षक लाइटों से दुकानें चमक रहीं हैं।
बुधवार को बिजनौर शहर की सिविल लाइन में कारों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी। जिसके बाद लोग बाइक या पैदल ही बाजार की तरफ गए। शाम को एएसपी सिटी डाॅ. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार और कोतवाल राजीव चौधरी ने सदर बाजार समेत सराफा बाजार में गश्त की। दुकानदारों को हिदायत दी गई। इसके साथ ही बाजार में देर शाम तक काफी चहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर खासी भीड़ उमड़ रही है। लोगों की पसंद को देखते हुए मिठाई विक्रताओं ने अलग-अलग किस्म के मिष्ठान तैयार किए हैं। उधर, ज्वैलरी की दुकानों पर चांदी के सिक्के, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां खरीदने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। इसके अलावा लाइटिंग की दुकानों पर भी जबरदस्त भीड़ पहुंच रही है। वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानें भी गुलजार हैं। बता दें कि दीपावली नजदीक आते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों को सुंदर ढंग से सजाया है। लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें