फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए सजा बाजार 

Tue, 13 Dec 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
गिफ्ट शॉप में बिक्री के लिए रखी सांता की मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के माहौल में 25 दिसंबर को होने वाला क्रिसमस खुशियों की सौगात लेकर आएगा। बाजार में क्रिसमस की दमक दिखने लगी है। सदर, आबूलेन, साकेत, शारदा रोड और सेंट्रल मार्केट से लेकर शॉपिंग मॉल्स में क्रिसमस से जुड़े सामान डिसप्ले हो गए हैं। दुकानों का डिसप्ले भी लाल, हरे और सफेद रंग में होने लगा है। घरों में क्रिसमस की खरीदारी शुरू हो गई है। शहर में आबूलेन सहित अन्य बड़े बाजारों की दुकानों पर क्रिसमस का सजावटी सामान, क्रिसमस ट्री, उपहार, सांता क्लॉज की ड्रेस सज गई है।
विज्ञापन


सांता क्लॉज का हर रंग
बाजार में सांता क्लॉज का हर रंग है। छोटे से लेकर बड़े आकार का है। सांता स्टीकर, सांता क्लॉज मुखौटा, लटकाने वाले सांता क्लॉज, विंड चाइम में सांता क्लॉज, सीढ़ी पर लटका सांता क्लॉज, मुलायम खिलौने में सांता क्लॉज से लेकर स्टैंडिंग और बैठा हुआ सांता क्लॉज भी है। इसका हर रूप बच्चों के आकर्षण का केंद्र बना है।

सुनहरे रंग की है बहार
क्रिसमस का रंग सांता क्लॉज के लिए लाल और सफेद है। क्रिसमस ट्री के लिए हरा है, लेकिन देवदूतों के लिए सुनहरे और चांदी के रंग की बहार है। क्रिसमस ट्री पर सजाने वाले अधिकांश आइटम और नन्हें उपहार, लट्टू, जिंगल बेल्स, क्राउन सभी में सुनहरे रंग की चमक बिखर रही है। चांदी सा चमकदार सफेद दूधिया रंग का आइटम भी दुकानों पर चमक रहा है, जो क्रिसमस ट्री को और शोभा देंगे। 
विज्ञापन


सजावटी सामान पर चाइनीज़ बाजार हावी
क्रिसमस के बाजार पर चाइनीज़ आइटम हावी हैं। दरवाजों पर सजाने वाली हरियाली बेल, क्रिसमस ट्री, सेत से लेकर दूसरे छोटे सजावटी सामान मेड इन चाइना के आ रहे हैं। क्रिसमस ट्री पर सजने वाली स्टिक, सांता के दस्ताने, पोटली, सांता क्लॉज का मुखौटा, सेत, टियारा, नकली हरियाली, नकली बेलें, फूलों के नकली गुलदस्तों से लेकर, छोटे लटकाने वाले उपहार, जिंगल बेल्स और दूसरे सभी सजावटी आइटम मेड इन चाइना के हैं। 

नोटबंदी के कारण हो रही परेशानी
क्रिसमस क ा बाजार भी नोटबंदी से प्रभावित हो रहा है। उपहार, सजावटी सामान की दुकानें सज चुकी हैं, लेकिन दुकानों पर ग्राहक कम हैं। जो ग्राहक आ रहे हैं वो छोटी खरीदारी कर रही है। खुलकर खरीदारी करना अभी भी शुरू नहीं हुआ है। सजावटी सामान ही नहीं क्रिसमस पर बनने वाले प्लम केक, वाइन केक पर भी नोटंबदी का असर है। बेकरीज पर केक का ऑर्डर पिछले साल की तुलना में अभी 25 फीसदी ही पहुंचा है। लोगाें के हाथ में खुले पैसे और नगदी कम होने के कारण खरीददारी बेहद सोच समझकर कर रहे हैं। 


प्रोडक्ट और कीमत 
सांता क्लॉज टोपी- 25 रुपये  
सांता क्लॉज दाढ़ी-मूंछ - 25 रुपये
सांता क्लॉज ड्रेस- 350 रुपये से प्रारंभ
सांता क्लॉज मौजे- 20 रुपये जोड़ी
छोटे सांता क्लॉज टैटू- 15 रुपये 
सांता क्लॉज खिलौना- 50 रुपये
सांता क्लॉज मुखौटा- 25 रुपये  
क्रिसमस ट्री-   150 रुपये
हरी सेत- 50 रुपये
सजावटी सेत- 65 रुपये
टियारा- 25 रुपये 
सजावटी बेेल- 55 रुपये
स्वीट फेयरी स्टिक- 25 रुपये
स्वीट फेयरी क्राउन- 50 रुपये 
सांता क्लॉज पोटली- 8 रुपये प्रति पीस
सजावटी लट्टू- 10 रुपये प्रति पीस
जिंगल बैल्स- 10 रुपये प्रति पीस
क्रिसमस गिफ्ट बॉक्स- 10 रुपये प्रति पीस
क्रिसमस हैगिंग स्टिक- 05 रुपए प्रति पीस
 
सजावटी सामान की बिक्री शुरू
क्रिसमस के आने में अब कम वक्त बचा है। इसलिए लोगाें ने खरीदारी शुरू कर दी है। सालभर का एक त्योहार होता है, इसलिए लोग रिश्तेदारों और परिचितों को उपहार में भी देते हैं। - पुनीत गिफ्ट विक्रेता आबूलेन

स्कूलों में दिए जा रहे प्रोजेक्ट
लोग पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। उपहारों का लेना-देना भी काफी होता है। सजावटी सामान, क्रिसमस ट्री की शॉपिंग शुरू हो गई है। स्कूल में क्रिसमस प्रोजेक्ट भी दिए जा रहे हैं। - प्रशांत, गिफ्ट विक्रेता साकेत

किटी क्लब में मचती है धूम 
क्रिसमस पर स्कूलों में बच्चों को कई प्रकार के प्रोजेक्ट मिलते हैं। किटी क्लब में भी महिलाएं क्रिसमस मनाती हैं, इसलिए तैयारी शुरू है। थीम पार्टी के लिए सांता क्लॉज के कपड़े व उपहारों की मांग शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

- विनोद, गिफ्ट विक्रेता सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें