फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर के आधार पर खुले बाजार, उमड़ी भीड़

विज्ञापन
मवाना स्थित बाजार में लगी भीड़। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। उपजिलाधिकारी द्वारा रोस्टर जारी करने के बाद मंगलवार को बाजार खुला। जिन लोगों को रोस्टर के अनुसार दुकानें नहीं खोलनी थी, उन्होंने भी खोल लीं। जिस कारण बाजार में कई स्थानों पर भीड़ नजर आई। वह सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना भूल गई। वहीं पुलिस भी लापरवाह दिखाई दी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सोमवार देर शाम एसडीएम ऋषिराज ने मंगलवार को बाजार खोले जाने के लिए शासन के निर्देशों के तहत रोस्टर जारी किया था। जिसमें कुछ दुकानें पांच दिन तथा कुछ दुकानों के लिए निर्धारित किए थे। मंगलवार को जिन दुकानों को खोलने का रोस्टर था उन्होंने तो दुकानें खोली ही। कुछ ऐसे दुकानदारों ने भी दुकानें खोल लीं, जिनका नाम आज रोस्टर में शामिल नहीं थे। वहीं, बाजार में खूब भीड़ रही। काफी संख्या में लोग बिना मास्क घूमते मिले। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग भी भूल गए। वहीं, पुलिस भी आज इस बाबत गंभीर नहीं दिखाई दी। यदा-कदा पुलिस ने माइक से लोगों को सचेत किया।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
परीक्षितगढ़। नगर में रोस्टर अनुसार बाजार खुलने पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली। सुबह 7 से 12 बजे तक बाजार खोला गया। जिसके चलते लोगों ने बाजार में खरीदारी की। वहीं, दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा। सोमवार शाम हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने नगर के हनुमान चौक पहुंचकर व्यापारियों से वार्ता की। एसडीएम मवाना द्वारा नगर में रोस्टर प्लान के तहत दुकान खोलने की जानकारी दी। इससे व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार सुबह 7 से 12 बजे तक व्यापारियों ने रोस्टर प्लान के अनुसार दुकानें खोलीं परंतु सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं दिया और बिना मास्क के लोगों ने दुकानों से खरीदारी की।
विज्ञापन

बाजार में कई जगह लगा जाम
सरधना। कस्बे में मंगलवार को बाजारों में भीड़ उमड़ी। जिसके चलते दुकानों पर सोशल डिस्टेसिंग दिखाई नहीं दी। भीड़ की वजह से बाजार में कई जगह जाम भी लग गया। एसडीएम द्वारा जारी गाइड लाइन को दरकिनार कर नगर में अधिकतर दुकानें खुलीं। यहां नियम व शर्तों का पालन व्यापारियों एवं ग्राहकों ने नहीं किया। वहीं, बाजार से सुबह से ही पुलिस नदारद रही और करीब दस बजे एसडीएम के मामला संज्ञान में आया तब जाकर पुलिस नगर में दिखाई दी। उसने दुकानों व बैंक शाखाओं के बाहर लगी भीड़ को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें