फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर झूमा बाजार

विज्ञापन
market boom on asthmi
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

अष्टमी के बहाने रविवार का त्योहारी बाजार शादी की शुरूआती शॉपिंग के नाम रहा। बाजार में ग्राहकों की भीड़ ने मंदी के बादल छंटने के संकेत दिए। शोरूमों पर छोटेे सामानों की मांग ज्यादा रहीं। ऑनलाइन खरीदारी पर बेहतरीन छूट के कारण ग्राहकों ने काउंटर शॉपिंग में कम उत्साह दिखाया। लोगों ने हल्के गहनों से लेकर मूर्तियां, कपड़े, बर्तन, क्र ॉकरी, ऑक्सीडाइस गहने, डिस्काउंट ऑफर पर इलेक्ट्रानिक आयटम व दो पहिया वाहन खरीदे। शहर में आबूलेन, बेगमपुल, सेंट्रल मार्केट, सदर, शहर सराफा, आबूलेन सराफा, शारदा रोड, लालकुर्ती व अन्य बाजारों में दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, शहर में त्योहारी बाजार करीब 20 करोड़ के कारोबार से शुरू हुआ।
चेन, अंगूठी, टॉप्स खूब बिके
बीते दिनों सोने क ी कीमतें लगातार बढ़ीं। ऐसे में अष्टमी पर पिछले सालों की अपेक्षा इस वर्ष वजन में हल्के और छोटे गहनों की मांग रही। लोगों ने बड़े गहनों के स्थान पर अंगूठी, चेन, पेेंडेंट, टॉप्स, ईयरचेन, ईयरिंग्स, नथ, टीका, पिन आदि खरीदे। ताकि ये सामान शादी और दिवाली में काम आ जाए। बड़े आयटम, नेकलेस, सेटपीस का बाजार शांत ही रहा। जीएसटी और पक्की रसीद व आयात शुल्क बढ़ने का असर भी बाजार पर दिखा। सराफा कारोबारियों के अनुसार, करीब 10 करोड़ की खरीदारी सराफा बाजार में हुई। अन्य खरीदारी वाहन, कपड़ों, गिफ्ट, इलेक्ट्रानिक सेगमेंट से हुई।
विज्ञापन

चार से ज्यादा दो पहिया की मांग
त्योहारी सीजन में चार पहिया से ज्यादा दो पहिया वाहनों की मांग रही। वासु ऑटोमोबाइल के मालिक विश्वास वासु ने बताया कि मारुति की ब्रेजा, आल्टो, डेकोर सभी ग्राहकों की पहली पसंद हैं। मेरठ में प्रमुख डीलर हर्ष कुमार ने बताया कि बीते त्योहारी सीजन में 400 कारें बेची थीं। इस बार 500 का टारगेट रखा है। हुंडई की आई-20, नियोस, ग्रेंड नियोस, क्रेटा की खासी डिमांड है। सेल्स मैनेजर मसूद खां ने बताया कि सेल्स फिगर इस साल बढ़ेेंगे। पिछले साल करीब 186 गाड़ियां त्योहार में बेची थीं। इस बार रेनो कार भी मांग है। एलिगेंट हाेंडा ने नवरात्र में होंडा शाइन और एक्टिवा स्कूटर बेचा है। संचालक विनय कुमार ने बताया कि पिछले साल 1100 बाइक बेची थीं। इस साल 25 प्रतिशत की ग्रोथ रही। कंपनी ग्राहकों को चांदी का सिक्का, तीन हजार का कूपन, पेटीएम खरीद पर 7 हजार रुपये के कूपन भी दिए। हीरो के डिस्ट्रीब्यूटर जय कुमार, अरुण कुमार के सेल्स मैनेजर संजय भारद्वाज ने बताया कि एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर आदि बाइक बेची हैं। कंपनी एक्सचेंज ऑफर, सरकारी स्कीम आदि की सुविधाएं दे रही है।
गीजर, एसी, फ्रिज और एलईडी पर जोर
सर्दी का मौसम आने वाला है। ऐसे में लोगों ने गीजर, रूम हीटर की खरीदारी पर फोकस किया। बाजार में पांच से 15 हजार तक के गीजर रहे। इलेक्ट्रानिक से ज्यादा गैस गीजर की मांग रही। सीजन के लालच में लोगों ने एयरकंडीशनर भी लिया। एयर प्यूरीफायर की भी मांग रही। एलईडी पर सभी कंपनियाें द्वारा बंपर छूट दिए जाने के कारण बड़ी एलईडी खूब बिके।
ऑनलाइन ग्राहकों की भीड़
ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा देने वाली सभी कंपनियों ने बिग डील, बिग शॉपिंग फेस्ट, बिग ऑफर जैसे आकर्षक छूट पैकेज लांच किए। अष्टमी पर युवाआें ने खूब शॉपिंग की। सप्तमी पर ऑनलाइन शॉपिंग के कारण ही बैंकों के सर्वर डाउन रहे। युवाओं ने गैजेट, किचन अप्लायंस, डेकोर्स, कपड़े, जूते, स्टेशनरी, चादरें, फूड आयटम आदि ऑनलाइन खरीदे। इसके कारण ई कंपनियों को काफी मुनाफा रहा।
वर्जन---
हल्के गहनों की मांग
सोने की कीमतें लगातार कम, ज्यादा हो रही हैं, इसलिए लोग डर-डरकर खरीदारी कर रहे हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी अष्टमी पर हल्के गहनों की मांग खासतौर पर रही। -दिनेश रस्तोगी, सराफा कारोबारी
ऑफर्स के कारण बढ़ी मांग
इलेक्ट्रानिक कंपनियों में लगभग सभी कंपनियों ने सामानों की खरीद पर छूट दी है। ऑनलाइन शॉपिंग के कारण काउंटर सेल काफी प्रभावित हुई है। -अतुल बंसल, महामंत्री मेरठ इलेक्ट्रानिक व्यापार संघ
अष्टमी से शुरू हुई खरीदारी
अष्टमी पर लोगों ने शादी के लिए छोटे आयटमों की खरीदारी की है। इसमें हटरी, छोटी मूर्तियां, बिछुए, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी के सिक्के, नोट व गिफ्ट आयटम की मांग रही। -विजय आनंद, महामंत्री मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन

पेस्टल रंगों की विशेष मांग
नवरात्र के बाद अब करवाचौथ, अहोई व दीवाली है। दीवाली पूजन पर नया कपड़ा पहनना शुभ होता है। इसके बाद शादी ब्याह का सीजन है। पार्टी के लिए लोगों ने नए कपड़े खरीदे। इस बार पेस्टल रंगों में हाथ की कारीगरी की मांग है। -प्रदीप गुप्ता, संचालक श्यामा श्याम साड़ीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें