फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: अचानक भरभराकर गिरा बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा, चकनाचूर हुईं नीचे खड़ी कई गाड़ियां 

Fri, 04 Oct 2019 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के शास्त्रीनगर में गुरूवार देर रात एक बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। इमारत से गिरा मलबा नीचे खड़ी कई गाड़ियों पर गिरा जिससे कार व स्कूटी समेत कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसा देर रात हुआ  लेकिन यदि दिन में होता तो किसी की जान भी जा सकती थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर में देर रात शिवालिक होम, अग्रसेन विहार, अंसल रोड पर 42 नंबर बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में किसी  तरह के जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन नीचे खड़ी कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

इनमें एक स्कूटी व दो कार शामिल हैं। तस्वीरें देखने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस तरह मलबा गिरने से कई गाड़ियां चकनाचूर हो गईं, यह हादसा कितना भयंकर हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें