फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर नहीं मिलेगी राहत, इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर, यहां देखें लिस्ट

Thu, 20 Feb 2020 10:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

होली के त्योहार पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में पहले से ही सीटों के लिए मारामारी मची है। ऐसे में इन ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के त्योहार पर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों में पहले से ही सीटों के लिए मारामारी मची है। इन ट्रेनों में 80 से लेकर 150 तक की वेटिंग है। कुछ ट्रेनों में तो अब वेटिंग तक नहीं हैं। ऐसी मारामारी के बीच भी रेलवे ने ट्रेनों को बढ़ाने की बजाय कोहरे के नाम पर कैंसल चल रही ट्रेनों को भी अब 31 मार्च तक बाधित किया। इन ट्रेनों को पूर्ण और आंशिक रूप से स्थगित किया। ऐसे में होली से पहले ही नहीं बल्कि बाद में भी यात्री ट्रेनों के लिए तरसेंगे।

विज्ञापन


कोहरे के नाम पर रेलवे ने पहले 20 से भी अधिक ट्रेनों को 16 जनवरी से 31 जनवरी तक कैंसल किया। बाद में इसे एक माह आगे 29 फरवरी तक बढ़ाया। अब इनके संचालन की उम्मीद जगी, फिर से 31 मार्च तक स्थगित किया।

उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम हरि मोहन के मुताबिक कुछ ट्रेनों पर आंशिक रूप से असर पड़ेगा। होली के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें पूर्व में संचालित की। प्रयास हैं कि और गाड़ियां चलाई जाएं। पूरी लिस्ट आगे देखें-

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर
- 14606 जम्मू तवी - हरिद्वार एक्सप्रेस 29 मार्च तक रद्द।
- 14605 हरिद्वार - जम्मू तवी एक्सप्रेस 30 मार्च तक । 
- 14616 अमृतसर - लालकुआं एक्सप्रेस 28 मार्च तक । 
- 14615 लालकुआं - अमृतसर एक्सप्रेस 28 मार्च तक ।
- 14524 अंबाला - बरौनी एक्सप्रेस 31 मार्च तक । 
- 14523 बरौनी - अंबाला एक्सप्रेस 20 फरवरी तक । 
- 22424 अमृतसर - गोरखपुर एक्सप्रेस 29 मार्च तक । 
- 22423 गोरखपुर - अमृतसर एक्सप्रेस 30 मार्च तक ।
-14218 चंडीगढ़ - प्रयाग एक्सप्रेस अब 31 मार्च तक ।
- 14217 प्रयाग - चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक अप्रैल तक  ।
- 14618 अमृतसर - बनमनखी एक्सप्रेस 31 मार्च तक । 
- 14617 बनमनखी - अमृतसर एक्सप्रेस दो अप्रैल तक ।
-  13152 जम्मू तवी - कोलकाता एक्सप्रेस दो अप्रैल तक । 
-  13151 कोलकाता - जम्मू तवी एक्सप्रेस 31 मार्च तक ।
- 14674 अमृतसर - जयनगर एक्सप्रेस 31 मार्च तक ।
- 14673 जयनगर - अमृतसर एक्सप्रेस दो अप्रैल तक ।
- 14714 जम्मू तवी - श्री गंगानगर एक्सप्रेस 26 मार्च तक रद रहेगी ।
-14713 श्री गंगानगर - जम्मू एक्सप्रेस 25 मार्च तक ।
-19614 अमृतसर - अजमेर एक्सप्रेस 29 मार्च तक ।
-19611 अजमेर - अमृतसर एक्सप्रेस 28 मार्च तक ।

- 13006 अमृतसर - हावड़ा मेल दो अप्रैल तक रद रहेगी ।
- 13005 हावड़ा - अमृतसर मेल 31 मार्च तक रद रहेगी ।
- 13008 श्री गंगानगर - हावड़ा एक्सप्रेस दो अप्रैल तक ।
- 13007 हावड़ा - श्री गंगानगर एक्सप्रेस 30 मार्च तक ।
- 15212 अमृतसर - दरभंगा एक्सप्रेस 27 मार्च तक  ।
- 15211 दरभंगा - अमृतसर एक्सप्रेस 25 मार्च तक ।
- 13308 फिरोजपुर - धनबाद एक्सप्रेस 28 मार्च तक  ।
- 13307 धनबाद - फिरोजपुर एक्सप्रेस 26 मार्च तक रद ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें