फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालीमार, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर सहित अन्य राज्यों में बाढ़ के कारण रेल सेवाएं हो रहीं बाधित
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात के कारण रेल यातायात प्रभावित चल रहा है। बुधवार को भी दिल्ली से जम्मू और जम्मू से वापस दिल्ली आने वाली शालीमार एक्सप्रेस और अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी समेत कई अन्य ट्रेनें रद्द रहीं। इसके चलते रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली से जम्मू रेल मार्ग पर पड़ने वाले नदियों के पुलों पर पटरियों को नुकसान पहुंचा है। इस कारण रेलवे को ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। दिल्ली से जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14661) को दिल्ली में ही रद्द कर दिया गया। वहीं, जम्मू से दिल्ली आने वाली शालीमार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14662) भी नहीं आ सकी। जम्मू से दिल्ली आने वाली जम्मू मेल (ट्रेन संख्या 20434), टाटानगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18102), पूजा सुपरफास्ट (ट्रेन संख्या 12414), गरीब रथ स्पेशल ( ट्रेन संख्या 03310), स्वराज एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12472) नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12426), झेलम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11078), दिल्ली सराय रौहिल्ला दुरंतों एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12266), इंदौर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22942) रद्द रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दिल्ली से जम्मू की ओर जाने वाली जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12425), दिल्ली सराय रोहिल्ला से बुधवार को चलने वाली ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22401) भी रद्द रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें