उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। छात्र-छात्राओं को स्कूल ले जा रही बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस दौरान बस में चीख-पुकार मच गई। वहीं बच्चों के रोने की आवाज सुनकर राहगीर दौड़े और बच्चों को बस से बाहर निकाला। हादसे में दस से अधिक बच्चे चोटिल हो गए हैं।
बता दें कि यह हादसा हिम्मतपुर सूजती मार्ग पर ईंट-भट्टे के पास हुआ है। सोमवार को राम पब्लिक स्कूल की एक बस छात्र-छात्राओं को ले जा रही थी इसी दौरान बस खेत में पलट गई। गाड़ी पलटने से बस में सवार कई बच्चे चोटिल हो गए हैं। पुलिस ने सभी घायल छात्र-छात्राओं का इलाज कराकर उनके घर भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें