सपा के महानगर अध्यक्ष आजम शाह का कहना है कि चर्चाएं तो काफी हैं, लेकिन अभी कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया है। हालांकि उनके समर्थक सहारनपुर में काफी अधिक हैं। जिससे कई पदाधिकारियों की उनके साथ जाने की संभावना है।
सहारनपुर से कोई नहीं शामिल होगा
सपा के नगर विधायक संजय गर्ग का कहना है कि बेशक शिवपाल यादव ने नई पार्टी का गठन कर लिया हो, लेकिन सपा के लोग सपा से जुड़े रहेंगे। उनकी आस्था सपा में है। इसलिए सहारनपुर से किसी के उनके साथ जाने की संभावना नहीं है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/