मेरठ में एक युवक का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने आते जाते वाहनों में तोड़फोड़ करने की भी कोशिश की।
जानिए पूरा मामला-
परतापुर क्षेत्र के चांदसारा गांव निवासी अंकित त्यागी पुत्र बृजेश्वर त्यागी जेएसबी इंटरप्राइजेज टावर कंपनी में काम करता था। तीन जून को अंकित का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी रिपोर्ट परतापुर थाने में दर्ज कराई थी।
वहीं गुरुवार देर शाम को दो आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अंकित की स्कूटी जानी में भोला झाल के पास से बरामद की है। बताया गया है कि अंकित की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैकड़ों लोगों ने परतापुर थाने के सामने जाम लगाकर हंगामा किया।
इसके बाद एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह और सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/