फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस के कई इंटरव्यू स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में विभिन्न पदों पर हो रही नियुक्तियों के मामले में 29 अक्टूबर को सहायक आचार्य के पदों पर ही इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा इस दिन होने वाले शिक्षण सहायक के पद के इंटरव्यू तथा तीन नवंबर को आयोजित होने वाले पुस्तकालय सहायक के पद के इंटरव्यू को स्थगित कर दिया गया है। शिक्षण सहायक और पुस्तकालय सहायक के पदों पर इंटरव्यू की नई तिथि घोषित की जाएगी। पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन

एमफिल के आवेदन वाले छात्र दें बैंक की जानकारी
मेरठ। एमफिल पाठ्यक्रम में जिन छात्र-छात्राओं ने इस साल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए थे, विवि उनका आवेदन शुल्क वापस कर रहा है। ऐसे में इन छात्र-छात्राओं को अपने लॉगइन आईडी से लॉगइन करके बैंक का विवरण पांच नवंबर तक देना होगा। इसके बाद विवि आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के बैंक अकाउंट में रजिस्ट्रेशन शुल्क वापस करेगा।
बीए फाइनल प्राइवेट का रिजल्ट हुआ जारी
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों का बीए प्राइवेट तृतीय वर्ष का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से रिजल्ट विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। वहीं, एमएड और एलएलएम के दो कोड की ओएमआर कुंजी भी विवि ने वेबसाइट पर जारी कर दी है। इनका रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाना है।
विज्ञापन

विवि ने जारी की नए सत्र की विषय कोड पुस्तिका
मेरठ। सीसीएसयू ने विषम सेमेस्टर परीक्षा दिसंबर 2020 के लिए यूजी-पीजी में विषय कोड पुस्तिका जारी कर दी है। विवि की वेबसाइट पर पूरी सूची देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें