फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कई ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुना जाना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। विकास खंड माछरा में खाली पड़े क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों को भरने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र 8 फरवरी को भरे गए थे, जिनकी सोमवार को जांच की गई। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक नामांकन पत्र में कमी मिलने पर निरस्त किया गया। तीन सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक के सहायक निर्वाचन अधिकारी राजकुमार सिंह ने बताया कि 8 फरवरी को ब्लॉक के गांव अमीनाबाद उर्फ बड़ागांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड 2 के लिए राकेश कुमार एवं राशिद ने नामांकन पत्र भरा था। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच में त्रुटि मिलने पर राशिद के नामांकन पत्र निरस्त किया गया। अमीनाबाद उर्फ बड़ागांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए राकेश कुमार, हसनपुर कलां में ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड 6 में शिवा और गांव सादुल्लापुर बांगर में वार्ड 9 से सुरेंद्र कुमार का नामांकन पत्र ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सही पाया गया। इन गांवों में एक-एक नामांकन पत्र रहने के कारण मतदान नहीं होगा। 21 फरवरी को इन्हें जीत का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें