एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी, एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी व सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह सबसे पहले बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। हालांकि उपचार के दौरान ही तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को मेरठ रेफर कर दिया गया।
देर शाम डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल व एसएसपी अभिषेक यादव भी हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने हॉस्पिटल पहुंचे पुलिसकर्मी प्रदीप व अजय वत्स के परिजनों से वार्ता करते हुए उन्हें सांत्वना दी। परिजनों को हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया गया। देर रात तक महेंद्र के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था।
इन्होंने कहा
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि विभाग के पुलिसकर्मियों के साथ त्योहार पर हुआ हादसा हृदयविदारक है। हादसे की वजह क्या रही और पुलिसकर्मियों का ड्यूटी स्टेटस क्या था, इसकी जांच के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जनपद पुलिस सभी पीड़ित परिजनों के साथ है और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।